Jaunpur news लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया ऐलान, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया ऐलान, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील सदर जौनपुर शाखा ने अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भेजकर प्रस्तावित आंदोलन एवं कार्य बहिष्कार की पूर्व सूचना दी है।
संघ के तहसील मंत्री संजीत कुमार सिंह द्वारा 3 अक्टूबर 2026 को दिए गए पत्र में कहा गया है कि शासन एवं राजस्व परिषद स्तर पर लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए लगातार अनुरोध किया जा रहा है। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों के कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है।
संघ के कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा जाएगा।
8 अक्टूबर से आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, वरासत, फार्मर रजिस्ट्री समेत ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने की बात कही गई है। 10 अक्टूबर को थाना समाधान दिवस पर लेखपाल काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 12 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर रक्तदान शिविर तथा 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली और ज्ञापन कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर लेखपाल अध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान
