Jaunpur news साल्वेशन हॉस्पिटल का पूर्व डीएम दिनेश चन्द्र ने किया निरीक्षण, सुविधाओं की सराहना, झोलाछाप डॉक्टरों से बचने की दी सलाह

Share


साल्वेशन हॉस्पिटल का पूर्व डीएम दिनेश चन्द्र ने किया निरीक्षण, सुविधाओं की सराहना, झोलाछाप डॉक्टरों से बचने की दी सलाह

जौनपुर। साल्वेशन हॉस्पिटल के दौरे पर पहुंचे जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की खुलकर सराहना की। अस्पताल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के आधुनिक स्वरूप और चिकित्सा सुविधाओं को देखकर प्रसन्नता जताई।
पूर्व डीएम ने कहा कि जौनपुर जनपद में इस स्तर का इतना बड़ा और सुव्यवस्थित अस्पताल पहले देखने को नहीं मिला। उन्होंने अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक श्रीवास्तव से मुलाकात कर अस्पताल की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और आयुष्मान भारत योजना के तहत दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान पूर्व डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों ने इलाज को लेकर संतोष जताते हुए बताया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है और वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व डीएम दिनेश चन्द्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की भी होती है। यदि किसी ग्रामीण को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो ग्राम प्रधान को तुरंत उसे ऐसे अस्पताल में पहुंचाने की पहल करनी चाहिए, जहां बेहतर इलाज और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जौनपुर में अब भी कुछ स्थानों पर लोग ऐसे डॉक्टरों के चक्कर में पड़ जाते हैं, जो बिना सही जांच के मरीज को ड्रिप लगाकर छोड़ देते हैं, जिससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है। ग्राम प्रधानों को चाहिए कि वे ग्रामीणों को ऐसे झोलाछाप चिकित्सकों से दूर रखें और आयुष्मान कार्ड की सुविधा वाले मान्यता प्राप्त अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्रेरित करें।
पूर्व डीएम ने कहा कि साल्वेशन हॉस्पिटल जौनपुर में इलाज की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और आयुष्मान कार्ड के तहत भी मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सही अस्पताल और योग्य डॉक्टर का चयन कर ही इलाज

About Author