Jaunpur news धर्मापुर ब्लाक पर समूह सखियों की हुई बैठक

IMG-20260106-WA0043
Share

धर्मापुर ब्लाक पर समूह सखियों की हुई बैठक

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

धर्मापुर ब्लाक सभागार में मंगलवार को प्रेरणा दिवस पर समूह सखियों की बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी कृष्णमोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समूह सखियों की समीक्षा की गयी।खंड विकास अधिकारी ने सभी लाभार्थियों को समूह से जोड़ने और सभी समूह सखियों को बीते माह दिसम्बर तक मानदेय प्रपत्र जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। एडीओ आईएसबी राकेश रोशन ने भी समूह सखियों को संबोधित करते हुए शासन के मंशानुरूप काम करने को कहा। इस अवसर पर बीएमएम प्रीतम, ऋषभ आदि उपस्थित रहे।