Jaunpur news भीषण ठंड और शीतलहर के कारण ठंड बढ़ी

Share

भीषण ठंड और शीतलहर के कारण ठंड बढ़ी

अधिवक्ता अपने स्रोतों से जला रहे अलाव

मछलीशहर, जौनपुर।
तहसील परिसर में अलाव की व्यवस्था न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को भीषण ठंड, गलन और शीत लहर से अधिवक्ता और वादकारी सुबह से ही ठिठुर और कांप रहे हैं।
तहसील परिसर में गत वर्ष ठंड के मौसम में नगर पंचायत से लकड़ी उपलब्ध कराई जाती थी।जिससे अधिवक्ता तीन चार जगह अलाव जलाकर तापते थे।इस इस वर्ष अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा,अशोक श्रीवास्तव,यज्ञ नारायण सिंह,नागेन्द्र श्रीवास्तव,महेंद्र मौर्य,आलोक विश्वकर्मा,वीरेंद्र मौर्य,विनय पांडेय सहित सभी अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बार नगर पंचायत से लकड़ी न मिलने से अलाव नहीं जल पा रहा है।सबसे अधिक समस्या बुजुर्ग अधिवक्ताओं के साथ है।तहसील के कुछ अधिवक्ता अपने पैसे से लकड़ी खरीदकर अलाव जला रहे हैं,जो नाकाफी है।तहसील में नगर पंचायत से तत्काल अलाव की व्यवस्था कराए जाने की अधिवक्ताओं ने मांग की है।वहीं इस बाबत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत विजय कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नगर में सौ से अधिक सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है,लेकिन तहसील परिसर में की गई है कि नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है।जब कोई डिमांड हमारे पास आती है तो वहां लकड़ी उपलब्ध करा दी जाती है।

About Author