Jaunpur news तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन

Share

तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन

मछलीशहर, जौनपुर।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी)तथा संयुक्त खेत मजदूर यूनियन जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को सौंपा।
ज्ञापन में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा विनेजुएला के राष्ट्रपति मादरो एवं उनकी पत्नी को अविलंब रिहा करने,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के प्रदेश सचिव व जीरा भारती की अविलंब रिहाई,मनरेगा खत्म कर बी बी जी रामजी कानून के विरोध,ग्रामीण खेत मजदूरों को आवास,जमीन उपलब्ध कराने,300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बुझारत,रघुवर प्रजापति और संचालन सुबास गौतम ने किया।इस अवसर पर कामरेड सालिक राम पटेल, भूलन राम,सुभाष पटेल,सत्यनारायण,बसंत लाल,लालजी,दिलीप,राजाराम,उदय राज,कृष्ण नारायण तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किया।

About Author