Jaunpur news विवाहिता के फांसी के मामले में पति समेत 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विवाहिता के फांसी के मामले में पति समेत 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली में शनिवार को हुई थी घटना
गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली में शनिवार को अपने ही कमरे में फंदा लगाकर जान देने के मामले में विवाहिता के पिता रामू द्वारा आरोप लगाते हुए दी गई तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, सास, ससुर समेत 6 के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विवाहिता के पिता रामू निवासी चौकी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा गौराबादशाहपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले उसकी पुत्री लक्ष्मी की शादी हरिओम से हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराल से सास कंचन देवी, ससुर मुन्नालाल, पति हरिओम ननद कुसुम, संजना और पूजा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसे मेरी पुत्री अक्सर बताया करती थी। रोजी-रोटी के कारण मैं मुंबई में रहता था। शनिवार को 9 बजे मेरे समधी मुन्नीलाल ने फोन पर सूचना दी के लक्ष्मी ने फांसी लगा ली है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर सास कंचन देवी, ससुर मुन्नालाल चौरसिया, पति हरिओम चौरसिया, ननद कुसुम चौरसिया, संजना चौरसिया तथा पूजा चौरसिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
