Jaunpur news सर्द मौसम में फेरी लगाकर कम्बल बेच रहे गैर जनपदों के युवा

IMG-20251220-WA0033
Share

सर्द मौसम में फेरी लगाकर कम्बल बेच रहे गैर जनपदों के युवा

बढ़ रही ठंड और गलन के बीच मछलीशहर तहसील क्षेत्र में कम्बल की बिक्री करने के लिए गैर जनपदों के युवा बाइक पर इन्हें बांधकर पूरे दिन गांव -गांव इनकी फेरी लगाकर बिक्री कर रहे हैं। कम्बल बेचने आये युवाओं ने बताया कि सुजानगंज,पुरऊपुर, मीरगंज,गोधना बाजार, मछलीशहर, मोलनापुर में किराये पर कमरा लेकर कम्बल की बिक्री फेरी लगाकर करते हैं।थोक में हम लोग कम्बल मंगवाते हैं जिससे लागत कम आती है। उन्होंने बताया कि हममें से ज्यादातर युवा फतेहपुर और कौशांबी जनपद से आये हैं और तीन महीने के करीब रोजी-रोटी के लिए ऐसे ही आस-पास के भटेवरा, बामी,चितांव,गोधुआं,सटवां,बरावां,तिलौरा, ऊंचगांव,बटनहित,कोदई का पूरा, कुंवरपुर, खरुआंवा, खाखोपुर, रामपुर कला आदि गांवों का चक्कर काटते रहेंगे। शुक्रवार को तो दोपहर मे हल्की धूप खिल गई थी लेकिन शनिवार दोपहर एक बजे तक बादलों के चलते भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए और गलन बरकरार रही।