Jaunpur news निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 117 लोगो की हुई जाच

Share

निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 117 लोगो की हुई जाच

शिविर में दो दर्जन मोतियाबिंद पीड़ित को वाराणसी रेफर

कुत्तुपुर लक्ष्मी हेल्थ केयर पर लगा नेत्र परीक्षण शिविर

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन और आर. जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद आपरेशन व लेन्स प्रत्यारोपण शिविर स्थान लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर निकट कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया है।
इस शिविर में 117 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच में 24 रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए, जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए वाराणसी रेफर किया गया।
शिविर में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी की नेत्र चिकित्सक डॉ. अल्का यादव और उनकी चिकित्सकीय टीम संदीप सिंह, चंदन पटेल, प्रियांशु संजू यादव ने रोगियों की जांच की।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने लोगों को बताया कि अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के तहत जौनपुर क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त बनाने के उद्देश्य से ये शिविर लगाया गया।
संयोजक डॉ संदीप मौर्य ने बताया कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद है उन्हें तत्काल ऑपरेशन के लिए वाराणसी भेजे गए । रोगियों के भोजन, आवास और परिवहन की सुविधा निशुल्क रहेगी। उन्हें निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे।
अगला शिविर 13 जनवरी को लगेगा ,जरुरतमंद शिविर का लाभ उठा सकते हैं। आंख आपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण एवं दवा किसी भी चीज का कोई आर्थिक खर्च नही लगेगा।
इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव योगेश साहू, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, डॉ चन्द्रकला मौर्य, अजय गुप्ता, रवि मौर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author