February 2, 2026

Jaunpur news पत्रकार आशीष मौर्य के जन्मदिन पर नेवढ़िया में जुटे जनप्रतिनिधि, विधायक ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं

Share


पत्रकार आशीष मौर्य के जन्मदिन पर नेवढ़िया में जुटे जनप्रतिनिधि, विधायक ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं


नेवढ़िया, जौनपुर। क्षेत्र के कोहड़ा लगधरपुर गांव निवासी युवा पत्रकार एवं समाजसेवी आशीष कुमार मौर्य के जन्मदिवस पर रविवार को सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकार साथियों और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आशीष कुमार मौर्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की। विधायक ने कहा कि युवा पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर अश्विनी कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता एस.पी. मौर्य, डॉ. जितेंद्र प्रसाद मौर्य सहित जनपद के कई युवा पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बैंक, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

जन्मदिन के मौके पर उपस्थित अतिथियों ने आशीष कुमार मौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को और मजबूत होने की शुभेच्छा जताई। आशीष कुमार मौर्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी ईमानदार पत्रकारिता और समाज सेवा के माध्यम से जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे। कार्यक्रम सौहार्द और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

About Author