Jaunpur news बदलापुर में BJP जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बदलापुर में BJP जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जौनपुर बदलापुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बदलापुर क्षेत्र स्थित कमलम कार्यालय, अहिरौली मरगूपुर में अपना प्रथम आगमन किया। आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पारंपरिक सम्मान के साथ अभिनंदन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एक विस्तृत संगठनात्मक बैठक की, जिसमें उन्होंने विधानसभा बदलापुर में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बूथ स्तर तक इस अभियान को गति देने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला मंत्री अवधेश यादव, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, सिकंदर मौर्य, अमित चौहान, गंगा प्रसाद सिंह, लवकुश सिंह, वैभव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आह्वान किया।

