Jaunpur news भूमि विवाद में धमकियों से डरे ग्रामीण, हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई की मांग लेकर एसपी से की ऑनलाइन शिकायत

IMG-20251202-WA0007
Share


भूमि विवाद में धमकियों से डरे ग्रामीण, हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई की मांग लेकर एसपी से की ऑनलाइन शिकायत

जौनपुर।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मण्डवीवर उर्फ पचहटियॉ गांव के तीन भाइयों—दीपक, जितेंद्र और अवनीश यादव—ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि गांव का ही रतन सिंह चौहान, जो लाइनबाजार थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर तथा वन माफिया बताया जा रहा है, जमीन विवाद को लेकर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पीड़ितों के अनुसार, आरोपी न केवल हत्या की धमकी दे रहा है, बल्कि फर्जी मुकदमों में फंसाने की भी चेतावनी देता है, जिससे पूरा परिवार भय और तनाव में है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध पहले से ही धारा 420 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, फिर भी वह खुलेआम दबंगई कर रहा है।

पीड़ित परिवार ने एसपी जौनपुर से अनुरोध किया है कि तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लाइनबाजार थानाध्यक्ष और शीतला चौकियां चौकी प्रभारी को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया जाए, ताकि उनकी जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच तथा सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।