Jaunpur news हत्या के प्रयास के सात आरोपी गिरफ्तार, बक्शा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हत्या के प्रयास के सात आरोपी गिरफ्तार, बक्शा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बक्शा/जौनपुर।
जौनपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बक्शा थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में उ.नि. प्रशांत पाण्डेय, हे.का. अरुण यादव, हे.का. उमेश यादव, हे.का. महेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को ग्राम लखनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
- रंजीत कुमार गौतम पुत्र राजेन्द्र कुमार गौतम, उम्र लगभग 35 वर्ष, ग्राम उमरहा थाना बक्शा
- संतोष कुमार शुक्ला पुत्र राजकुमार शुक्ला, उम्र लगभग 38 वर्ष, ग्राम उमरहा थाना बक्शा
- विनोद उर्फ नानक पुत्र मंगरू, उम्र लगभग 29 वर्ष, ग्राम उमरहा थाना बक्शा
- इन्द्रजीत उर्फ गुढ़ु पुत्र रामकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, ग्राम उमरहा थाना बक्शा
- शुभम कुमार पुत्र गुढ़ु उर्फ इन्द्रजीत, उम्र लगभग 20 वर्ष, ग्राम उमरहा थाना बक्शा
- रोहित निषाद पुत्र चन्द्रलाल निषाद, उम्र लगभग 22 वर्ष, ग्राम चकचितरसारी, थाना बक्शा
- शिवम कुमार पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 20 वर्ष, ग्राम नरी, थाना तेजी बाजार
आरोप
आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 470/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 351(3), 352, 131, 109(1), 127(2), 125 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज है। ये सभी आरोपी संबंधित घटना में वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
