Jaunpur news भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

IMG-20251128-WA0036
Share

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के चल रहे कार्यों का यहां नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के विभिन्न बूथों पर जाकर जायजा लिया। इस संबंध में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर प्रथम, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा, कंपोजिट विद्यालय सखैला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने की दिशा में हम सब का प्रयास होना चाहिये। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, शीशवंश सिंह, मो. शाहिद अंसारी, सन्तोष गुप्ता, सागर साहू, रामू कश्यप, रामआसरे सोनकर आदि उपस्थित रहे।