January 25, 2026

Jaunpur news कार्यकर्ताओं के सम्मान, स्वाभिमान की होगी रक्षा : अजीत प्रजापति

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

कार्यकर्ताओं के सम्मान, स्वाभिमान की होगी रक्षा : अजीत प्रजापति

खेतासराय में भाजपाइयों ने फूलमाला के साथ किया जोरदार स्वागत

खेतासराय, जौनपुर।
भाजपा के नए मनोनीत जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का शुक्रवार को खेतासराय नगर में जोरदार स्वागत किया गया। गाजे बाजे और ढोल नगाड़े के साथ अपने जिलाध्यक्ष का स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़क पर उमड़ा हुआ था।
जिला मुख्यालय से खेतासराय नगर की सीमा में प्रवेश करते ही योगी, मोदी जिंदाबाद के नारे से पूरा नगर गूंज उठा।
नगर पंचायत खेतासराय में आधा दर्जन स्वागत द्वार पर उपस्थित ‘कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए सौंपी है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संगठन को मजबूत करने और अंत्योदय के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
कस्बा के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में स्वागत करने वालों में
खेतासराय मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्र, धर्म रक्षक मनीष गुप्ता, पूर्व सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, धर्मेंद्र मिश्रा , गजेंद्र पांडेय, धर्मचंद गुप्ता, संजय विश्वकर्मा , शांतिभूषण मिश्रा , उषा मौर्या , विनीता मौर्या , आदर्श श्रीवास्तव , वंश श्रीवास्तव,कपूर चंद जायसवाल अन्य मौजूद रहे।
उधर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ,
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह की अगुआई में पार्टी जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। यहां स्वागत करने वालों में पूर्व चेयरमैन पुत्र रूपेश गुप्ता मोनू, मंजय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव,मनीषा सोनी, रेशमा प्रजापति, पुष्पा चौबे समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद अजीत प्रजापति पहली बार जिला मुख्यालय से खेतासराय नगर में आए।
जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया उसके बाद वह खुटहन के लिए रवाना हो गए।

About Author