Jaunpur news कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा मेरी प्राथमिकता” — अजीत प्रजापति

IMG-20251127-WA0046
Share



“कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा मेरी प्राथमिकता” — अजीत प्रजापति
नए जिला अध्यक्ष का शाहगंज, बदलापुर व सिहीपुर में भव्य स्वागत


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति को जौनपुर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही जिले भर में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सबसे पहले बिजेथुआ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उनके शाहगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बदलापुर और नौपेड़वा में भी जगह-जगह उनका भव्य अभिनंदन हुआ। अंत में वे सिहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका स्वागत किया।

अजीत प्रजापति ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा, “कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील उपाध्याय ने भी संबोधित करते हुए कहा, “पार्टी ने कोई बड़े नेता को नहीं, बल्कि एक सच्चे कार्यकर्ता को आपके बीच जिला अध्यक्ष बनाकर भेजा है।”