Jaunpur news सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, खेतासराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई

IMG-20251126-WA0039
Share


सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, खेतासराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई


खेतासराय, जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष खेतासराय के निर्देशन में पुलिस टीम ने मंगलवार, 26 नवम्बर 2025 को ग्राम अब्बोपुर से आरोपी संदीप कुमार पुत्र रामपलट, निवासी अब्बोपुर, थाना खेतासराय को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • संदीप कुमार पुत्र रामपलट, निवासी अब्बोपुर, थाना खेतासराय, जौनपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव
  2. मुख्य आरक्षी सतेन्द्र कुमार यादव

जौनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर वे लगातार निगरानी रखे हुए हैं तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।