Jaunpur news नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर। थाना केराकत पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं गंभीर चोट पहुँचाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के निर्देशन में शनिवार को की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतेन्द्र गुप्ता (उम्र 31 वर्ष), पुत्र विनोद गुप्ता, निवासी बीरमपुर पूरबपट्टी, थाना केराकत के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध केस मु0अ0सं0 346/2025, धारा 65(1)/351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में दर्ज था।
पुलिस ने आरोपी को देवकली चौराहा से सुबह 5:55 बजे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- दीपेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना केराकत
- हे0का0 राकेश कुमार सिंह
- हे0का0 अजय यादव
- चालक हे0का0 मनोज कुमार चौबे
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
