Jaunpur news जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, सिर फटा पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया

IMG-20251006-WA0009
Share


जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, सिर फटा—पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया

जफराबाद।
क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो दबंगों ने एक 42 वर्षीय महिला को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पीड़िता मधुबाला पाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह करीब 8 बजे गांव के ही परितोष यादव और आशुतोष ने पुराने भूमि विवाद के चलते गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर परितोष यादव और आशुतोष के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।