Jaunpur news दबंगों ने युवक को पीटा, मारपीट के दौरान युवक का 22 हजार रुपया गिरा
दबंगों ने युवक को पीटा, मारपीट के दौरान युवक का 22 हजार रुपया गिरा
जफराबाद।क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों ने एक युवक को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।मारपीट के दौरान पीड़ित के जेब से 22 हजार रुपये गिरकर खो गए।तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुध्द मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी संजय सोनकर पुत्र सूर्यबली सोनकर को 22 नवंबर रविवार की रात करीब 10 बजे वह सेवईनाला बाजार में स्थित शराब की दुकान के बगल से गुजर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर कमरुद्दीनपुर गांव निवासी गणेश सोनकर, मनीष सोनकर और मोनू ने गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडा से मारना शुरू कर दिया।आरोप है कि मारपीट के दौरान संजय सोनकर का 22 हजार रुपया नकद जेब से गिर गया। काफी खोजबीन के बाद पैसे नही मिले।पीड़ित संजय सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने 25 नवंबर बुधवार को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, फिर भी पीड़ित संजय सोनकर का मेडिकल मुआयना कराकर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
