January 26, 2026

Jaunpur news राजकीय विद्यालय परियावां में कैरियर गाइडेंस मेला आयोजित, छात्रों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

Share

राजकीय विद्यालय परियावां में कैरियर गाइडेंस मेला आयोजित, छात्रों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

जफराबाद, जौनपुर।
सिरकोनी विकासखंड के राजकीय विद्यालय परियावां में शुक्रवार को कैरियर गाइडेंस मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को करियर चयन के विभिन्न विकल्पों के बारे में विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पंख डायरी और कैरियर गाइडेंस विषयक प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट बैंक मैनेजर दानिश अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम की शुरुआत को भव्य बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन निधि सिंह ने किया, जबकि प्रधानाध्यापिका शशि सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व में आयोजित टीएलएम प्रतियोगिता के विजेता शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया —

  • प्रथम पुरस्कार: निधि सिंह
  • द्वितीय पुरस्कार: रंजना
  • तृतीय पुरस्कार: शशि यादव

सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए गुंजा त्रिपाठी और नीतू सिंह को भी सम्मानित किया गया।

लोकगीत गायक अशोक कुमार यादव ‘गुड्डू’ ने अपने गीतों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी यदुनाथ यादव, सुहासिनी प्रजापति, शशि कला, गुंजा त्रिपाठी, नीतू सिंह, कुमारी निधि सिंह, मनोज सिंह महाजन एवं अजय सिंह सहित कई शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

About Author