Jaunpur news मीरगंज पुलिस की कार्रवाई: 780 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मीरगंज पुलिस की कार्रवाई: 780 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर। मीरगंज थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 780 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह व कांस्टेबल राजू चौहान ने बुधवार देर रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मालवीय का बगीचा, बभनियांव के पास से अभियुक्त को पकड़ा।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लालमणी यादव पुत्र स्व. केदारनाथ यादव निवासी ग्राम सहरमा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 780 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मीरगंज में मुकदमा अपराध संख्या 149/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह, थाना मीरगंज जौनपुर
- कांस्टेबल राजू चौहान, थाना मीरगंज जौनपुर
