Jaunpur news जमीन विवाद में शांति भंग की आशंका पर सात लोग गिरफ्तार
जफराबाद पुलिस की कार्रवाई: जमीन विवाद में शांति भंग की आशंका पर सात लोग गिरफ्तार
जौनपुर। थाना जफराबाद पुलिस ने बुधवार को भूमि विवाद के चलते संभावित विवाद को रोकते हुए सात लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर श्री गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में और थानाध्यक्ष जफराबाद उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुख्तार राम के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त व तलाश वांछित अभियुक्तों के दौरान ग्राम धनेजा पहुंची, जहां दो पक्षों में जमीन के कब्जे को लेकर तनाव की स्थिति थी।
दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी और झगड़े की संभावना देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए सातों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम:
- प्रमोद निषाद (29 वर्ष) पुत्र महेन्द्र निषाद
- सुभाष प्रसाद (52 वर्ष) पुत्र रामनाथ
- गिरजाशंकर निषाद (59 वर्ष) पुत्र रामधनी
- कैलाश नाथ (58 वर्ष) पुत्र स्व. शिवराज निषाद
- सुरेश निषाद (38 वर्ष) पुत्र मातिवर
- रामश्रंगार निषाद (38 वर्ष) पुत्र झगडू निषाद
- रामअजोर निषाद (36 वर्ष) पुत्र झगडू निषाद
— सभी निवासी ग्राम धनेजा, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम:
- थानाध्यक्ष उ.नि. श्रीप्रकाश शुक्ला
- उ.नि. मुख्तार राम
- का. प्रवीण राय
- पीआरडी सुरेन्द्र यादव
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गांव में संभावित विवाद टल गया और शांति व्यवस्था बनी रही।
