November 3, 2025

Jaunpur news सुधीर कुमार सिंह सर्वसम्मति से बने ए.आर.पी. संघ के जिलाध्यक्ष, शिक्षकों ने दी बधाई

Share

सुधीर कुमार सिंह सर्वसम्मति से बने ए.आर.पी. संघ के जिलाध्यक्ष, शिक्षकों ने दी बधाई

जौनपुर। डाइट परिसर के ऑडिटोरियम हाल में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में सुधीर कुमार सिंह को ए.आर.पी. संघ का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति एवं सर्व समर्थन से मनोनीत किया गया। उनके चयन की घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीरेंद्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, विनीत कुमार सिंह, शशि बदन उपाध्याय सहित जिले के सभी ए.आर.पी. सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा शिक्षकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि वे सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि ए.आर.पी. संघ शिक्षा सुधार की अग्रिम पंक्ति में है और सभी सदस्य मिलकर इसे और प्रभावी बनाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में उपस्थित जनों ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और प्रगति का संकल्प लिया।

About Author