Jaunpur news दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास, अदालत ने लगाया ₹55 हजार का जुर्माना

Share


ऑपरेशन कनविक्शन के तहत जौनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास, अदालत ने लगाया ₹55 हजार का जुर्माना


जौनपुर, 31 अक्टूबर 2025: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” एवं मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत जौनपुर पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप दुष्कर्म के एक मामले में अभियुक्त को सजा सुनाई गई।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट (अनन्य) जौनपुर की अदालत ने थाना खेतासराय के मुकदमा संख्या 253/24, धारा 351(3) बीएनएस व 5जी/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सचिन विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा, निवासी रुधौली, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं ₹55,000 के अर्थदंड से दंडित किया है।

यह फैसला जौनपुर पुलिस द्वारा संचालित गुणवत्तापूर्ण विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

About Author