October 31, 2025

Jaunpur news प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों पर: कृपाशंकर सिंह | सरदार पटेल ने राष्ट्र को एकसूत्र में बांधा: डॉ. संगीता बलवंत

Share


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों पर: कृपाशंकर सिंह | सरदार पटेल ने राष्ट्र को एकसूत्र में बांधा: डॉ. संगीता बलवंत


जौनपुर, 31 अक्टूबर 2025: भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम देश की एकता, अखंडता और साहस का प्रतीक है। उन्होंने न केवल आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई, बल्कि स्वतंत्र भारत को एकसूत्र में बांधने का कठिन कार्य भी किया। इसी योगदान के सम्मान में हर साल 31 अक्टूबर को उनकी जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई जाती है।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी।

वहीं, पूर्व गृह राज्य मंत्री और जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि गुजरात की माटी में जन्मे लौहपुरुष सरदार पटेल के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में आज भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

जिले में शासन के निर्देश पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” के तहत भव्य राष्ट्रीय एकता मार्च का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा पुलिस लाइन से आरंभ होकर विकास भवन स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पहुंची, जहां माल्यार्पण के बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. संगीता बलवंत, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक बदलापुर एवं शाहगंज, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

About Author