October 30, 2025

Jaunpur news धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की धार्मिक सामग्री और मोबाइल

Share

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की धार्मिक सामग्री और मोबाइल

जौनपुर। थाना केराकत पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जो लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान गीता देवी पत्नी राम अवध, रंजना कुमारी पुत्री राम अवध, सोनू पुत्र लहरू राम और विजय कुमार पुत्र हरिकंचन, सभी निवासी सरकी थाना केराकत, को उनके घर से गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ मु0अ0सं0 316/25 धारा 196(1) बीएनएस3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी में शामिल:

  • गीता देवी के पास से एक बड़ी व एक छोटी ईसा मसीह की फोटो फ्रेम, एक बाइबिल, एक “मसीही भजन माला” नामक पुस्तक, तथा मोबाइल फोन से धर्म परिवर्तन से जुड़ी फोटो, वीडियो और चैटिंग बरामद की गई।
  • रंजना कुमारी से 2 बाइबिल, 4 रजिस्टर, एक भजन संग्रह, एक सैमसंग मोबाइल और एक टैब मिला, जिनमें धर्म प्रचार संबंधी सामग्री पाई गई।
  • विजय कुमार से 1 बाइबिल और एक इनफिनिक्स मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें धर्म परिवर्तन से जुड़ी सामग्री मौजूद थी।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक जुगलकिशोर राय, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, सूरज सोनकर, कांस्टेबल अजय कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिया सोनकर और अन्तिम शामिल रहे।

About Author