IMG-20260808-WA0020
Share

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम लगभग सात बजे की है कि इसी थाना क्षेत्र के थुन्नी गांव निवासी चंदन मौर्या उम्र 20 वर्ष पुत्र राजकुमार मौर्या और सूरज मौर्या उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र जय किशन मौर्या अपनी बाइक से कहीं जा रहें थें। जब दोनों खुज्जी मोड़ के पास पहुंचे तो उसी समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयें जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों काफी देर तक लावारिस हालत में सड़क पर पड़े थें बाद में पुलिस ने दोनों की पहचान कर लिया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।