November 4, 2025

Jaunpur news झाड़फूंक के विवाद में सोखा की गला रेतकर हत्या, सुजानगंज पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Share

झाड़फूंक के विवाद में सोखा की गला रेतकर हत्या, सुजानगंज पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार — हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज (फत्तूपुर) गांव में हुई झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया है।

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय की टीम ने आरोपितों को बेलवार पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान त्रिवेणी पाठक पुत्र स्व. सोभनाथ पाठक निवासी परसय (बेलवा बाजार) थाना मडियाहूं, जौनपुर और राजाराम पुत्र काशीनाथ निवासी कजाकपुर धोबीघाट थाना आदमपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।

घटना का विवरण:
मृतक बसंतू पाल उर्फ सोखा (उम्र 52 वर्ष) निवासी हरीपुर, थाना करौंदी कला, जनपद सुल्तानपुर झाड़फूंक का कार्य करता था। अभियुक्त सत्तन की पत्नी को पिछले 10 वर्षों से संतान न होने पर उसने मृतक से झाड़फूंक कराई थी। झाड़फूंक के नाम पर अभियुक्तों ने मृतक को काफी धनराशि दी थी, लेकिन कोई परिणाम न निकलने पर वे पैसा वापस मांगने लगे। इसी विवाद में अभियुक्तों ने बसंतू पाल की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

बरामदगी:

  • हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू (आलाकत्ल) अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. थानाध्यक्ष — फूलचंद पांडेय
  2. उ0नि0 — बृजेश मिश्र
  3. हे0का0 — अश्वनी पांडेय, सुरेश कुमार
  4. का0 — सुदीप सिंह, संजय कुमार

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना पूर्ण रूप से अंधविश्वास और लालच का परिणाम है। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

About Author