Jaunpur news हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित छह अभियुक्तों को सुजानगंज पुलिस ने दबोचा
                हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित छह अभियुक्तों को सुजानगंज पुलिस ने दबोचा
जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले मुकदमे में वांछित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की।
पुलिस के अनुसार थाना सुजानगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 284/2025, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2), 109 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तों को 23 अक्टूबर 2025 को चारो बेलवार चौराहा से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं—
- विजय गौतम पुत्र रामराज निवासी ग्राम हड़वार थाना सुजानगंज।
 - विनोद गौतम पुत्र मोहनलाल गौतम निवासी ग्राम हड़वार थाना सुजानगंज।
 - शिवम गौतम पुत्र जियालाल गौतम निवासी ग्राम हड़वार थाना सुजानगंज।
 - दिनेश गौतम उर्फ सिंकू गौतम पुत्र मोहनलाल गौतम निवासी ग्राम हड़वार थाना सुजानगंज।
 - अभिषेक पुत्र सम्मेलाल गौतम निवासी ग्राम हड़वार थाना सुजानगंज।
 - प्रदीप गौतम पुत्र भग्गन दास निवासी ग्राम डोमपुर थाना सुजानगंज।
 
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास—
सभी अभियुक्तों के खिलाफ उपरोक्त मुकदमा दर्ज है। वहीं, अभियुक्त शिवम गौतम के खिलाफ एक और मामला — मुकदमा संख्या 361/2024, धारा 137(2), 64 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट, थाना सुजानगंज जौनपुर में दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
- उ0नि0 घनश्याम सिंह
 - हे0का0 तीर्थराज यादव
 - हे0का0 महेन्द्र यादव
 - का0 अनिल गौंड
 - का0 शिवशंकर
सभी थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर से संबद्ध। 
