Jaunpur news पुलिस मुठभेड़ आजमगढ़ के दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

IMG-20251015-WA0018
Share

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: आजमगढ़ के दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

जौनपुर। थाना मीरगंज व मुगराबादशाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम और बदमाशों के बीच सेमरी पुलिया अंडरपास से आगे करौर-मुगरा रोड, ग्राम सेमरी के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश आसिफ उर्फ बुनेल उर्फ सलीम पुत्र कल्लू निवासी मोहद्दीनपुर थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ और कविनाश उर्फ करिया पुत्र प्यारेलाल हरिजन निवासी मोहम्मदपुर भिटिया थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो अन्य अभियुक्तों नूर आलम पुत्र लियाकत अली निवासी मंगरावा रायपुर तथा मुदस्सिर पुत्र अयूब निवासी मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों के कब्जे से पिकअप वाहन, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाशों के खिलाफ क्रमशब 13 और 8 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।