Jaunpur news राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन
नगर में स्वयंसेवकों पर लोगों ने बरसाए फूल
मछलीशहर, जौनपुर।
अशोक नगर बस्ती मछलीशहर नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मछली शहर नगर के सुशीला पैलेस अशोक नगर बस्ती से स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन एवं पथसंचलन किया। नगर के कई स्थानों पर महिलाओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवकों पर पुष्प की वर्षा किया।
पथ संचलन संघ गीत के साथ बस्ती के विभिन्न मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचा ।इस अवसर पर शैलेन्द्र उपाध्याय विभाग गौ सेवा प्रमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैसी-कैसी परिस्थितियों में संघ ने अपना 100 वर्ष पूरा किया, सेवा समर्पण, त्याग और बलिदान की गाथा लिए 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण करते हुए संघ आज इस विशाल बट वृक्ष के रूप में परिलक्षित होता है। शताब्दी वर्ष में पूरे वर्ष भर संघ ने पंच प्रण के माध्यम से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य स्व के भाव का जागरण एवं अन्य विषयों पर विस्तृत रूप से व्याख्यान माला प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश बस्ती प्रमुख ने किया। नगर प्रचारक दिनेश, लव कुमार नगर कार्यवाह, धर्मेंद्र सह नगर कार्यवाह ,उमेश अरुण ,अरविंद, बंटी राजेश सहित बस्ती के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
