Jaunpur news जलालपुर में एन्टी रोमियो मिशन 5.0 के तहत 2 मनचलों को किया गिरफ्तार

IMG-20251005-WA0093
Share


जलालपुर में एन्टी रोमियो मिशन 5.0 के तहत 2 मनचलों को किया गिरफ्तार

जौनपुर।
थाना जलालपुर एन्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो मनचलों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 को प्रभावी बनाने के क्रम में टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोडरी फाटक पर अभियुक्तों को महिलाओं पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियाँ और अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हैं:

  1. प्रदीप सरोज, पुत्र मानिक चंद्र, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सेहमलपुर, थाना जलालपुर।
  2. राजू सरोज, पुत्र झब्बू सरोज, निवासी ग्राम बाकराबाद, थाना जलालपुर।

अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस में न्यायालय में चालान किया गया।

गिरफ्तारी में शामिल टीम:

  • म0उ0नि0 चिन्ता राय, मिशन शक्ति टीम प्रभारी जलालपुर
  • म0हे0का0 कनक शर्मा, थाना जलालपुर
  • का0 सुरेश सिंह, थाना जलालपुर

इस कार्रवाई से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और अश्लील हरकतों पर रोक लगाने के प्रयासों को बल मिला है।