Jaunpur news नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को नेवढ़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20251005-WA0094
Share



जौनपुर नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को नेवढ़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर, 05 अक्टूबर 2025: थाना नेवढ़िया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी अमन कुमार (पुत्र विनोद कुमार) को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 211/25, धाराओं 376AB/506 भादवि, 5M/6 पाक्सो एक्ट और 67(A) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी के निर्देशन में क्राइम टीम प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने अपने अपराध की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: अमन कुमार
  • पिता का नाम: विनोद कुमार
  • पता: ग्राम बनेवरा, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. उ0नि0 विनोद मिश्रा, थाना नेवढ़िया
  2. का0 विजय प्रकाश शास्त्री, थाना नेवढ़िया
  3. का0 चंचल यादव, नेवढ़िया

सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।