February 24, 2026

Jaunpur news मिशन शक्ति अभियान: मदरसा में बच्चियों को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश

Share

मिशन शक्ति अभियान: मदरसा में बच्चियों को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश

जौनपुर। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत सोमवार को मदरसा चश्म-ए-हयात, रेहटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों की जानकारी रखने और समाज में सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया।

मुख्य वक्ता एसआई अभिमन्यु राय ने कहा कि “बेटियों को अब डरने की नहीं, बल्कि आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाने की जरूरत है।” उन्होंने छात्राओं को डायल 112, 1090 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और बताया कि आपात स्थिति में ये तुरंत मददगार साबित होते हैं।

मदरसे के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। बेटियाँ पढ़-लिखकर न केवल अपना भविष्य संवार सकती हैं, बल्कि समाज को भी नई दिशा दे सकती हैं।

कार्यक्रम में कनक शर्मा, सुरेश कुमार सिंह, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद लुकमान, दिलशाद अहमद, मोहम्मद शाहिद, रुखशाद अहमद, मोहम्मद जावेद, बबली सिंह, तौफीक अहमद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


About Author