January 28, 2026

Jaunpur news दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं को किया गया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चला अभियान

Share


दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं को किया गया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चला अभियान

मछलीशहर, जौनपुर।
दुर्गा पूजा पंडाल के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए रविवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर सुश्री प्रतिमा वर्मा ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ग्राम वारी में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, परामर्श केंद्र और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर बताए — पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930

सीओ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।


About Author