January 26, 2026

Jaunpur news निफा के सिल्वर जुबली समारोह में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की शिरकत, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

Share


निफा के सिल्वर जुबली समारोह में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की शिरकत, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

नई दिल्ली/करनाल।
नेशनल इंटीग्रेटेड फ़ोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल स्थित गोल्डन मोमेंट्स पैलेस में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित विदेशों से आए मेहमानों ने शिरकत की।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर चयनित पुरुषों और महिलाओं को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट और यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि
मॉरिशस के राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। करनाल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, निफा के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू, राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विनी शेट्टी, ब्रह्मस्वरूप जी, नरेंद्र कुमार बराना, रूस से आए मंगलेश डूबे और वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस लंदन के उपाध्यक्ष संजय पंजानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश से सहभागिता
निफा के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय समन्वयक दिलीप दुबे, राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल और प्रदेश संरक्षिका डॉ. रानी अंजू सिंह सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका एवं निफा की प्रदेश संरक्षिका डॉ. रानी अंजू सिंह को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया।


About Author