Jaunpur news 22 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा भगवान चित्रगुप्त का उत्सव
22 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा भगवान चित्रगुप्त का उत्सव
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 22 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि शोभायात्रा नगर पालिका टाउन हाल मैदान से बुधवार दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर चहारसू, ओलन्दगंज होते हुए चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा पहुंचेगी। यहां भगवान चित्रगुप्त की आरती व पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
प्रदीप अस्थाना ने प्रस्ताव रखा कि यात्रा में कायस्थ महापुरुषों के आकर्षक कटआउट लगाए जाएं। वहीं प्रदीप श्रीवास्तव (डी.ओ.) ने कहा कि भगवान की प्रतिमा के साथ डीजे व कतारबद्ध रूप में यात्रा निकाली जाए।
प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएं, जबकि पंकज श्रीवास्तव (हैप्पी) ने कहा कि शोभायात्रा को बग्घी-घोड़े के साथ गरिमापूर्ण ढंग से निकाला जाए।
बैठक में यह भी तय किया गया कि दीपावली 20 अक्टूबर को और जमाघंट 21 अक्टूबर को होने के कारण शोभायात्रा 22 अक्टूबर को निकाली जाएगी।
इस अवसर पर आनंद मोहन श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, धीरज श्रीवास्तव, मयंक नारायण, मनीष श्रीवास्तव (पूर्व सभासद), मनीष श्रीवास्तव बच्चा, शरद श्रीवास्तव, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, ब्रह्म कुमार निगम सहित कई स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।
