Jaunpur news दुर्गा पूजा को लेकर थाना बक्शा में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
दुर्गा पूजा को लेकर थाना बक्शा में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
संवाददाता – सूरज जायसवाल, नौपेडवा
दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बक्शा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विक्रम लक्षण ने की।
थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में उचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के पूरे इंतजाम अनिवार्य रूप से किए जाएं। डीजे बजाने का समय सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक ही तय किया गया है।
थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पंडालों के अंदर होने वाले सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी आयोजक समिति की होगी। पूजा समिति अपने सभी सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करेगी और 24 घंटे पूजा स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करेगी। असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में सुरक्षा के मद्देनज़र पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग कतार, पंडाल के पास बालू से भरी बाल्टी और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुखिया संतोष कुमार उमरवैश्व, अंकीत जायसवाल, देव सोनी, मलू मोदनवाल, नीरज जायसवाल, अरविन्द सिंह, अंशु मोदनवाल, आशीष जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील साह, शशि प्रकाश, उमेश कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
