IMG-20261121-WA0039
Share

भाजपा ने नीरज को बनाया मछलीशहर के जिला मीडिया सह-प्रभारी
जफराबाद।क्षेत्र के शाहबड़ेपुर गाँव निवासी नीरज कुमार मिश्रा को भाजपा मछ्लीशहर के जिला सगठन में मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा संगठन में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जिला संगठन में उनकी भूमिका पार्टी की गतिविधियों और नीतियों को मीडिया के माध्यम से लोगो तक पहचाने की होगी नीरज ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है।
नीरज मिश्र को पार्टी में नियुक्ति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रजनीश चौबे,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल,अरविंद सिंह, मनीष मिश्रा, कमलेश प्रजापति, विपिन विश्वकर्मा,आयुष जायसवाल, सन्तोष उपाध्याय सहित आदि ने श्री मिश्र को दी गयी जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दिया है।इसके अलावा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है।मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने नीरज मिश्र को नयी जिम्मेदारी की बधाई दिया।