Jaunpur news यूजीसी समाधान मोर्चा का हुआ गठन
यूजीसी समाधान मोर्चा का हुआ गठन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक रेस्टोरेंट में स्थानीय नागरिकों एवं अधिवक्ताओं ने यूजीसी द्वारा प्रस्तावित यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके दौरान सभी सहभागियों ने अपने विचार रखे और इस प्रस्तावित रेगुलेशन का सर्व सम्मति से विरोध किया गया तथा इसके विरोध में एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया गया कि इस नियम को वापस लेने के लिए एक अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके लिए एक संगठन बनाना आवश्यक है। यह संगठन अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्ण तरीके से लगातार संघर्ष जारी रखेगा। आज की बैठक में संगठन की मूल इकाई का निर्माण करते हुए संगठन का नाम “यूजीसी समाधान मोर्चा” रखा गया। इस दौरान धर्म रक्षा आंदोलन के संयोजक चंद्र मणि पांडेय को मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया । अन्य पदाधिकारियों में महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एड., उपाध्यक्ष राम नगीना यादव, कोषाध्यक्ष सूर्य भूषण तिवारी एड,, एवं सचिव शैलेन्द्र कुमार प्रजापति को चुना गया। अंत में सार्वजनिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि यह संविधान विरोधी एवं समाज विरोधी कानून खत्म होने तक लड़ाई लड़ी जाएगी। जब तक यह कानून वापस नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
