Jaunpur news गांव में मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
गांव में मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार
शिकायतों को लेकर सीधे आए थाने पर
खेतासराय, जौनपुर।
गांव में मारपीट करके शांति भंग करने के आरोप में खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में विधिक कार्रवाई करते उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी श्री राय ने बताया कि
बाँबी कुमार पुत्र उदयराज निवासी ग्राम गोधना थाना खेतासराय और रामप्रकाश बिन्द पुत्र खुडभुड बिन्द निवासी जमीन रुधौली थाना खेतासराय जिला जौनपुर
के खिलाफ गांव में विवाद करने की शिकायत मिली थी। खबर लगते ही थाने के उप निरीक्षक मोहम्मद तारिक, रविन्द्रनाथ तिवारी, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, अम्बिका यादव, संदीप सिंह को मौके पर भेजा गया।
पुलिस ने दोनों गांव में पहुंच कर गांव के कुछ मानिंद लोगों को बुलाकर दोनों को काफी समझाया बुझाया। बावजूद इसके जब वह नहीं माने तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने कहा कि जमीन जायजाद अथवा किसी भी मामले की शिकायत हो तो पीड़ित व्यक्ति सीधे थाना आए।
उसे गांव में किसी से उलझने की जरूरत नहीं है।
क्योंकि शनिवार को समाधान दिवस होता है , यहां राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहते हैं। जनता की शिकायतों का निस्तारण तुरंत से किया जाएगा।
