Jaunpur news चौकियां धाम व बसुही नदी तट पर वृक्षारोपण से सेवा पर्व का शुभारंभ

चौकियां धाम व बसुही नदी तट पर वृक्षारोपण से सेवा पर्व का शुभारंभ
जौनपुर। सेवा पर्व के अवसर पर जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर रेंज अंतर्गत चौकियां धाम में प्रभारी मंत्री एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने मौलश्री का पौधा लगाकर सेवा पर्व की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बढ़ाने के लिए आम एवं अन्य फलदार पौधों का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, वन संरक्षक वाराणसी मंडल डॉ. रवि कुमार सिंह ने मड़ियाहूं रेंज अंतर्गत बसुही नदी तट पर पीपल, बरगद और नीम का त्रिवेणी वृक्षारोपण कर सेवा पर्व की शुरुआत की। इस दौरान स्थानीय लोगों, अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों ने मिलकर करीब 500 पौधों का रोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
वन संरक्षक डॉ. सिंह ने सेवा पर्व की भावना पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत की संकल्पना, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों व श्रमिकों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सेवा पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने का संकल्प लिया।
