February 24, 2026

Jaunpur news आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, प्रशासन ने शुरू की राहत कार्यवाही

Share


जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, प्रशासन ने शुरू की राहत कार्यवाही

जौनपुर। जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम गयाशपुर नोनारी में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुर (45 वर्ष), पुत्र रामदास के रूप में हुई है।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव ने बताया कि इस मामले में दैवीय आपदा राहत अधिनियम के अंतर्गत परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


About Author