February 24, 2026

Jaunpur news भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव की धूम

Share

भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव की धूम

व्यापार मंडल कैंप कार्यालय में हुआ पूजनोत्सव

खेतासराय, जौनपुर।
नगर उद्योग व्यापार मंडल खेतासराय के कैंप कार्यालय में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम भव्य रूप में मनाया गया ।
समारोह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर फ़ल फूल, हवन पूजन, गायत्री मंत्र के साथ भव्य रूप में मनाया गया।
संजय इंजीनियरिंग वर्कशॉप फर्म के अधिष्ठाता व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना विश्वकर्मा ने पूजा अर्चना के बाद
प्रसाद वितरित किया। इसके पहले अपने कार्यस्थल और औजारों को पवित्र करके भगवान विश्वकर्मा से तरक्की, सफलता और सुरक्षा की कामना किया गया। ऐसी
मान्यता है कि इस दिन वाहन, मशीनों और औजारों की विधिवत पूजा करने से कारोबार में प्रगति मिलती है।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कपूर चंद्र जायसवाल, भाजपा नेता पूर्व सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य, पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य,
मनीष गुप्ता धर्म रक्षक ,राकेश जायसवाल,
दिव्यम विश्वकर्मा, मनोज मौर्य, पप्पू पटवा,अमित जायसवाल, विनीता मौर्य, दुर्गेश गुप्ता प्यारे मोहन श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे।

बाक्स

शाहगंज में भी हुआ भव्य कार्यक्रम
शाहगंज। भगवान विश्वकर्मा के त्यौहार के मौके पर नगर के सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान पर बुधवार को पूजनोत्सव कार्यक्रम की धूम रही।
लोग सुबह ही अपने कारखाना, दुकान और शिक्षण संस्थान में साफ सफाई करके फल, फूल माला के साथ विधि विधान से पूजा करने में लगे रहे।
शाहगंज के रोडवेज बस स्टेशन व खेतासराय नगर के सभी कारखाना व आरा मशीनों पर आज पूजन उत्सव कार्यक्रम किया गया।

About Author