February 24, 2026

Jaunpur news गुरु के अलावा कोई मददगार नहीं, कलियुग में सरल साधना सुरत शब्द योग

Share

गुरु के अलावा कोई मददगार नहीं, कलियुग में सरल साधना सुरत शब्द योग

सन्त पंकज जी महाराज की जनजागरण यात्रा पहुंची छतरीपुर

जलालपुर, जौनपुर।

छतरीपुर में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त पंकज जी महाराज की जनजागरण यात्रा बुधवार को पहुंची। यहां भारी संख्या में उनके भक्तों ने फूल माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सन्त पंकज जी महाराज ने अपने सत्संग सम्बोधन में कहा कि परमात्मा ने मानव शरीर दिया है, ताकि गृहस्थ आश्रम में रहते हुए आत्मा का कल्याण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि गुरु के अलावा कोई मददगार नहीं होगा, इसलिए प्रभु की प्राप्ति करने वाले सन्त महात्मा की खोज करना और उनके बताए रास्ते पर चलना जरूरी है।

सन्त पंकज जी महाराज ने समाज में व्याप्त हिंसा और अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अशुद्ध खान-पान और महात्माओं की शिक्षा से दूर होने के कारण यह स्थिति है। उन्होंने जाति-पाति के नाम पर लड़ने-झगड़ने से बचने और मानव धर्म की दौलत इकट्ठा करने का आह्वान किया।
अपने भक्तों से उन्होंने आह्वान किया कि आगामी 28 नवंबर से दो दिसंबर तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में होने वाले पूज्यपाद दादा गुरु जी के पावन भण्डारे पर आने का निमंत्रण भी दिया।
जनजागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव स्थल ग्राम बीबनपुर के लिए प्रस्थान कर गई। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव, नितिन सिंह, अरुण कुमार वर्मा, रमेश सिंह, पत्रकार राकेश शर्मा अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author