Jaunpur news कोचिंग सेंटर के बाहर बाइक चोर रंगेहाथ धराया
रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
कोचिंग सेंटर के बाहर बाइक चोर रंगेहाथ धराया
पहले भी कई अन्य बाइक पर हाथ कर चुका है साफ़
जौनपुर।
जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार स्थित वैष्णो मंदिर के ठीक सामने से पुलिस ने सोमवार शाम एक चोर को मोटरसाइकिल की चोरी करने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तार आरोपी के पास से मोटरसाइकिल बरामद की गई। जिसका चालान पुलिस न्यायालय भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
सोमवार शाम सरायख्वाजा क्षेत्र के जर्रो गांव निवासी चन्दन कुमार मौर्य पुत्र इन्द्रपति मौर्य व उनके साथियों ने आरोपी युवक को कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को दूसरी चाबी से चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसकी पहचान आशू उर्फ़ रायल ( 21 वर्ष), पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी देवचन्द्रपुर, थाना लाइनबाजार, जौनपुर के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामदगी की प्रक्रिया पूरी की।जिसके पास से काले रंग की स्प्लेंडर प्लस भी मिली है।जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
