Jaunpur news पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बिना अनुमति पार्टी पर सख्ती, 12 कर्मचारियों को नोटिस, सुरक्षा सुपरवाइज़र हटाने की संस्तुति
इंद्रजीत मौर्य की रिपोर्ट
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बिना अनुमति पार्टी पर सख्ती, 12 कर्मचारियों को नोटिस, सुरक्षा सुपरवाइज़र हटाने की संस्तुति
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में बिना अनुमति पार्टी आयोजित करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में चूक मानते हुए सुरक्षा सुपरवाइज़र को तत्काल हटाने की संस्तुति की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 14 सितंबर की रात कुछ कर्मचारियों ने मुक्तांगन परिसर में बिना अनुमति दावत का आयोजन किया था। अगली सुबह परिसर में गंदगी पाए जाने पर इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसी क्रम में सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइज़र पर भी कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि पार्टी की सूचना न तो विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई और न ही चीफ प्रॉक्टर को। इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड को सुरक्षा सुपरवाइज़र को हटाने की संस्तुति भेजी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और सुरक्षा में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

