Jaunpur news हिंदी मातृ भाषा ही नहीं संस्कृति भी – राम जतन
हिंदी मातृ भाषा ही नहीं संस्कृति भी – राम जतन
हिंदी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता
छात्रों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
जौनपुर।
हिंदी दिवस के अवसर पर गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी में रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार लेखक राम जतन पाल ने बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्धि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे हिंदी में अधिक से अधिक लेखन, पठन-पाठन और संवाद करें। ताकि भाषा की गरिमा और प्रभाव बना रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने निबंध और भाषण अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को हिंदी भाषा के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को हिंदी में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यतिथि का सम्मान अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर विद्यालय परिवार की और से डायरेक्टर सुभाषचंद्र पाल ने किया। यह आयोजन डायरेक्टर सुभाषचंद्र पाल, ट्रस्टी महेंद्र पाल के मार्गदर्शन से तथा मैनेजर रोहित प्रताप पाल की देखरेख में उपप्रधानाचार्य अशोकन, शिक्षक अबू तालिब,हिंदी अध्यापक जरीना खातून द्वारा आयोजित हुआ है।
