January 26, 2026

Jaunpur news राकेशकान्त पाण्डेय बने जिलाध्यक्ष, अरविन्द पटेल महासचिव

Share


जौनपुर में सम्पन्न हुआ सम्पादक मण्डल का चुनाव

राकेशकान्त पाण्डेय बने जिलाध्यक्ष, अरविन्द पटेल महासचिव

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में गुरुवार को सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जौनपुर इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में राकेशकान्त पाण्डेय को जिलाध्यक्ष और अरविन्द पटेल को जिला महासचिव निर्वाचित किया गया। पदभार ग्रहण करने पर उपस्थित पत्रकारों ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, शम्भूनाथ सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रामजी जायसवाल, महासचिव छोटे लाल सिंह, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ संपादक व पत्रकार मौजूद रहे।

प्रदेश स्तर पर भी हुआ नेतृत्व चयन

जय प्रकाश मिश्र प्रदेश अध्यक्ष, विरेन्द्र गुप्ता महासचिव चुने गए

चुनावी बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संस्थापक सदस्य जय प्रकाश मिश्र को सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और विरेन्द्र गुप्ता को प्रदेश महासचिव चुना गया। पदभार मिलने पर उपस्थित पत्रकारों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष मिश्र और महासचिव गुप्ता ने कहा कि हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में इकाइयों का गठन कर एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिससे संगठन की शक्ति का एहसास कराया जा सके।


About Author