February 24, 2026

Jaunpur news सुजानगंज पुलिस ने 400 मीटर बिजली का तार चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share


सुजानगंज पुलिस ने 400 मीटर बिजली का तार चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर।
सुजानगंज थाना क्षेत्र में खेत से बिजली का तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लगभग 400 मीटर तार बरामद हुआ है।

मामला ग्राम रतनपुर (नगौली) का है, जहां किसान ब्रह्मदेव पुत्र हरिगोविंद तिवारी ने अपने खेत में लगे बिजली के तार की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि ग्राम अरुवा निवासी कुंवर बहादुर गौतम (32) और ग्राम नगौली निवासी साहिल उर्फ रूपेश गौतम (20) ने 6 जुलाई को तार चोरी किया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उमंग रेस्टोरेंट, सुजानगंज के पास दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद तार को आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे थे और बेचने की फिराक में थे।

थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उ0नि0 विद्यासागर, उ0नि0 आनंद कुमार राय, का0 संजीव यादव और का0 अजय निर्मल शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया।


About Author